लसाडिया उपखण्ड मुख्यालय स्थित एकलिंगनाथ महादेव मंदिर से वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का ब्लॉक स्तरीय शुभारम्भ भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें कलश यात्रा, पीपल पूजन, रैली, पौधारोपण शपथ, श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कलश यात्रा आमलिया बावजी से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार होते हुए एकलिंगनाथ महादेव मंदिर परिसर पहुँची, जहां अभियान से जुड़े सभी कार्यक्रम संपन्न किए गए। पूरे आयोजन के दौरान जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान एवं जिला महामंत्री कन्हैयालाल मीणा, लसाडिया ग्राम पंचायत प्रशासक रूपलाल मीणा, विकास अधिकारी मांगूसिंह मीणा, तहसीलदार रामजीलाल गुर्जर, रिसोर्स पर्सन सुरेन्द्र सिंह (शिक्षा विभाग), बीपीएम राजीविका कन्हैयालाल सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के अधीनस्थ कार्मिक उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता से अभियान को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ।

जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के उद्देश्य से आयोजित यह ब्लॉक स्तरीय शुभारम्भ कार्यक्रम क्षेत्र में जागरूकता और सहभागिता का महत्वपूर्ण माध्यम साबित हुआ।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story