राज्य सरकार के आदेशानुसार एवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग लसाड़िया द्वारा बस स्टैंड के मुख्य दो चौराहों पर जल सेवा का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से आमजन को भीषण गर्मी के बीच पेयजल उपलब्ध कराने के साथ जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

अभियान के अंतर्गत पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई एवं टंकियों की सफाई भी करवाई गई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पम्पलेट वितरित कर आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया तथा जल बचाने की शपथ दिलवाई। अभियान के दौरान जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान सहायक अभियंता रामावतार मीणा, कनिष्ठ अभियंता युवराज सिंह राव, जानकी प्रसाद आमेटा, रोशन लाल चौधरी, पूंजाराम मीणा, मदन लाल मीणा, पवन कुमार मीणा सहित विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। विभागीय टीम ने जल संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए आमजन से पेयजल के दुरुपयोग को रोकने और जल स्रोतों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।

“वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने जल बचाने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का भी अहसास कराया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story