लसाडिया तहसीलदार ने किया एसडीआरएफ कार्यों का निरीक्षण, मौके पर शुरू कराया बिजली कार्य
तहसीलदार राम जी लाल गुर्जर ने सोडाला स्कूल में मरम्मत कार्य और कूण में सड़क व बिजली संबंधी समस्याओं का जायजा लिया।

सलूम्बर के लसाडिया में एसडीआरएफ के तहत स्वीकृत विकास कार्यों का निरीक्षण करते तहसीलदार राम जी लाल गुर्जर और साथ में उपस्थित राजस्व एवं बिजली विभाग के कर्मचारी।
सलूम्बर जिले के लसाडिया तहसीलदार राम जी लाल गुर्जर द्वारा एसडीआरफ के तहत स्वीकृत कार्यों का निरीक्षण किया गया।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोडाला का निरीक्षण
लसाडिया तहसील की शोभ जी का गुड़ा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोडाला में चल रहे चाइना मौजिक छत मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य के उपयोग में लाई जा रही रेती, सीमेंट और टाइल की जानकारी ली गईं। साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली गई।
तहसीलदार द्वारा स्टॉफ की कमी होते हुए भी छात्र छात्राओं का शैक्षणिक स्तर ठीक पाए जाने पर संस्था प्रधान और स्टॉफ की सराहना की।
- विद्यालय के लिए भूमि आवंटन में आ रही समस्या के सम्बंध में प्रशासक शंकर लाल मीणा से चर्चा की गई।
ग्राम पंचायत कूण में विकास कार्यों का जायजा
ग्राम पंचायत कूण में गांव अन्दियों का गुड़ा से सकालदा तक बनाई गई डामरीकरण सड़क का निरीक्षण किया गया।
कूण में आंगनबाड़ी केन्द्र तक बिजली कनेक्शन को लेकर आ रही समस्या को लेकर संबंधित ग्रामीणजन और बिजली विभाग के कर्मचारियों से बातचीत कर मौके पर ही स्वयं खड़े हो कर विद्युत पोल लगवाने का कार्य प्रारम्भ करवाया गया।
तथा झूलते हुए बिजली के तारों को खिंचवाने के लिए लाइनमैन को निर्देशित किया गया।
उपस्थित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक
निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित जन उपस्थित रहे:
- मनोज कुमार गुर्जर (ग्राम विकास अधिकारी)
- सांवर सिंह देवड़ा
- शान्ति लाल चौधरी
- भेरूलाल आमेटा
- मनीष कुमार (बिजली विभाग)
- एवं अन्य ग्रामीणजन।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
