लसाडिया ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अग्गड, राजकीय प्राथमिक विद्यालय छानी फला, सड़ावला, बोरीविरी, पावटी फला, मां-बाड़ी विप्र फला और मां-बाड़ी मोतीबड़ला सहित अन्य चयनित विद्यालयों में लर्निंग कैंप के शुरुआती दिनों में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा विशेष वर्कशॉप आयोजित की गई। बासुदेव कानोरिया सेवा संस्थान के वित्तीय सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की माताओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रथम प्रतिनिधियों ने माताओं को बच्चों के लर्निंग कैंप से पूर्व की गई बेसलाइन रिपोर्ट के स्तर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। माताओं को घर पर उपलब्ध दैनिक उपयोग की वस्तुओं के जरिए बच्चों को सरल और रोचक तरीके से पढ़ाने के उपाय भी सिखाए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें कॉपी, पेंसिल, रबड़ और कटर का किट वितरित किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक लीडर कमल नागर ने माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर मां अपने बच्चे की पहली शिक्षक होती है। उन्होंने जोर दिया कि यदि माताओं को शिक्षा प्रक्रिया से जोड़ा जाए, तो बच्चों की सीखने की क्षमता घर और स्कूल दोनों स्तरों पर काफी मजबूत होगी। संस्था की ओर से माताओं से यह आग्रह भी किया गया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से लर्निंग कैंप में भेजें ताकि उनकी पढ़ाई का क्रम निरंतर बना रहे। वर्कशॉप के दौरान माताओं ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। माताओं ने स्वयं विभिन्न प्रकार के चित्र और कागज की वस्तुएं बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। साथ ही, उन्होंने अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय और मां-बाड़ी भेजने की जिम्मेदारी भी ली।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story