लसाडिया: प्रबल कार्यक्रम में छात्र योगेश कुमार आशुभाषण में प्रथम
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र योगेश कुमार ने ब्लॉक स्तरीय आशुभाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।

तस्वीर में विद्यालय परिसर के भीतर शिक्षक छात्र को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी सौंपते दिख रहे हैं।
लसाडिया। 21वीं सदी के कौशलों के विकास के उद्देश्य से आयोजित ‘प्रबल कार्यक्रम’ की ब्लॉक स्तरीय गतिविधियों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभा, अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र योगेश कुमार ने आशुभाषण प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय की ओर से प्रतियोगिता में शामिल योगेश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रभावी प्रस्तुति दी और निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। टीम प्रभारी राजेंद्र मीणा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में योगेश कुमार ने यह उपलब्धि हासिल की।
योगेश कुमार के ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोहित कुमार रेगर ने विजेता प्रतिभागी योगेश कुमार एवं टीम प्रभारी राजेंद्र मीणा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को इसी प्रकार विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने योगेश कुमार की इस उपलब्धि को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Naresh kumar ved
नाम: नरेश कुमार वेद
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे
परिचय
नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।
