लसाड़िया थाना परिसर में मंगलवार को सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों ने नवनियुक्त थाना प्रभारी (सीआई) जय किशन फूलवरिया का स्वागत किया और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए सीआई जय किशन फूलवरिया ने साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि आमजन जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिकों से सहयोग करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाना चाहिए तथा शराब पीकर वाहन चलाने से बचना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में लसाडिया प्रशासक रूपलाल मीणा, धोलिया पांचू राम मीणा, लालचंद चौधरी, सराफत खान, पुष्कर चौधरी, राहुल मीणा, प्रिंस जैन, देवलिया आलाराम मीणा, घाटा जगदीश, थावरचंद, हामिद खा सहित सीएलजी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच समन्वय तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story