लसाडिया (सलूम्बर)। सलूम्बर जिले की लसाड़िया थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 20 महीनों से लगातार फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने बेहद सूझबूझ और रणनीतिक योजना के तहत खुद मजदूरों का भेष धारण किया और आरोपी तक अपनी पहुंच बनाकर उसे कानून के शिकंजे में ले लिया।

पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि लंबे समय से वांछित चल रहा आरोपी इस समय एक ट्रैक्टर पर मजदूरी का कार्य कर रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक विशेष योजना तैयार की। पुलिसकर्मी अपनी पहचान छिपाकर और मजदूरों का रूप धारण कर उस ट्रैक्टर तक पहुंचे जहां आरोपी काम कर रहा था। मौके पर सटीक दबिश देकर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इकबाल पुत्र अब्दुल गफूर, निवासी बीगोद, जिला भीलवाड़ा को धर-दबोचा।

न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से ही वह पिछले करीब 20 माह से लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचकर भाग रहा था। लसाड़िया पुलिस द्वारा अपनाई गई इस बेहद सतर्क और गुप्त रणनीति की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। पुलिस की इस मुस्तैदी के चलते ही लंबे समय से चकमा दे रहा यह स्थाई वारंटी आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story