पंच गौरव कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता टीमों को ट्रॉफी, 1100 रुपये और खेलकिट की घोषणा
लसाडिया पंच गौरव कबड्डी प्रतियोगिता, Panch Gaurav Kabaddi Competition Lasadiya, कन्हैयालाल मीणा कबड्डी प्रतियोगिता, Lasadiya Kabaddi Tournament Winners, पंचायत समिति लसाडिया खेलकूद प्रतियोगिता

लसाडिया में आयोजित पंच गौरव कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान मंच पर ट्रॉफी और मोमेंटो के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी और अतिथि।
लसाडिया पंचायत समिति परिसर में आयोजित पंच गौरव कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महामंत्री कन्हैयालाल मीणा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास अधिकारी मांगू सिंह मीणा ने की।
प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में आरनिया टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि टटाकिया टीम उपविजेता रही। वहीं छात्रा वर्ग में लसाडिया टीम ने खिताब अपने नाम किया और धोलिया टीम उपविजेता रही।
मुख्य अतिथि कन्हैयालाल मीणा ने विजेता एवं उपविजेता रही चारों टीमों को ट्रॉफी, मोमेंटो तथा अपनी ओर से 1100-1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रत्येक टीम को खेलकिट उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।
समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र पाल सिंह राणावत, प्रवीण सिंह भाटी, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, शिवकुमार बिलोनिया, सीबीईओ मुकेश कुमार शर्मा, सांवरलाल मीणा, वीडीओ टटाकिया कमलेश मीणा, मुख्य निर्णायक कालूलाल मीणा, अनिल कुमार जैन, विजयलाल मीणा, दिलीप कुमार जेतावत सहित प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चंद्रप्रकाश सुथार ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ, जिसके साथ खेल भावना और खिलाड़ियों के उत्साह के बीच आयोजन संपन्न हुआ।

Naresh kumar ved
नाम: नरेश कुमार वेद
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे
परिचय
नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।
