लसाड़िया। आगामी पंचायती राज चुनाव को देखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओवरा में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विकास अधिकारी दौलत सिंह शक्तावत के निर्देशन में हुआ।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी नीलम लखारा की उपस्थिति में विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को मतदाता शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी गई और निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके बाद अधिकारियों ने विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा वहां की आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर आयोजित यह कार्यक्रम मतदाता जागरूकता और मतदान के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देने पर केंद्रित रहा।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story