लसाडिया में नरेगा (वीबीजीरामजी) के तहत कार्यरत संविदा कार्मिकों ने बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के नाम विकास अधिकारी मांगू सिंह मीणा को ज्ञापन सौंपा। कार्मिकों ने चार माह से लंबित मानदेय का भुगतान शीघ्र कराने और संविदा कार्मिकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की मांग रखी।

संघ के शंकर सिंह भाटी के निर्देशन में पंचायत समिति लसाडिया में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत कार्यरत संविदा कार्मिकों ने ज्ञापन में बताया कि अल्प मानदेय पर कार्यरत संविदा कार्मिकों को विगत तीन से चार माह का मानदेय भुगतान नहीं हुआ है। मानदेय नहीं मिलने से कार्मिकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कार्मिकों ने बताया कि अल्प मानदेय में भी घर खर्च चलाना पहले से ही मुश्किल है, ऐसे में विगत चार माह से मानदेय नहीं मिलना जले पर नमक डालने जैसा साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने इन अल्प मानदेय कार्मिकों के मानदेय भुगतान के लिए एसएनए स्पर्श पोर्टल की व्यवस्था की है, लेकिन यह प्रक्रिया काफी जटिल होने के कारण भुगतान जारी होने के बाद भी राशि कार्मिकों के खातों में जमा होने में 10 से 15 दिन का समय लग जाता है।

ज्ञापन में संविदा कार्मिकों ने कॉन्ट्रेचुअल हायरिंग रूल्स 2022 के अंतर्गत संविदा कार्मिकों को स्क्रीनिंग कर नियमित किए जाने की सरकार की घोषणा की पालना अब तक नहीं होने का भी उल्लेख किया। कार्मिकों ने कहा कि वे अल्प मानदेय में राजकीय योजनाओं का कार्य कर रहे हैं।

इससे पूर्व 30 जून व 01 जुलाई 2026 को संविदा कार्मिकों ने सामूहिक अवकाश पर रहकर नियमितीकरण की मांग सरकार तक पहुंचाई थी। उस दौरान सरकार ने 15 दिवस का समय मांगते हुए नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं होने से कार्मिकों में आक्रोश है।

संविदा कार्मिकों ने ज्ञापन के माध्यम से बकाया मानदेय का भुगतान जल्द कराने के साथ नियमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जेटीए राजेन्द्र प्रसाद सैनी, केवी सिंह, लेखा सहायक संदीप लोहार, डाटा एन्ट्री सहायक गोपाल लाल कुलमी, शंकर सिंह भाटी, चन्द्र प्रकाश मेघवाल, जीआरएस पंकज जैन, पवन जैन, नारायण सालवी सहित अन्य संविदा कार्मिक उपस्थित थे।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story