लसाड़िया में मेवाड़ वेद समाज की बैठक केरेश्वर महादेव परिसर में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ वेद मंगलवाड़ के कार्यकाल का संपूर्ण लेखा-जोखा पूर्व सचिव मदनलाल वेद बांसी ने समाज के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान समाज की वर्तमान कार्यकारिणी, पूर्व कार्यकारिणी और समस्त मेवाड़ चोखला के पंच उपस्थित रहे।

पूर्व सचिव मदनलाल वेद बांसी ने समाज को प्राप्त आय, किए गए व्यय, विभिन्न मदों में खर्च की गई राशि तथा उपलब्ध शेष राशि का क्रमवार विवरण समाजबंधुओं के समक्ष रखा। साथ ही पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यों और आर्थिक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई।

इसके बाद समाज की आगामी धर्मशाला निर्माण योजना को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। धर्मशाला निर्माण के लिए आवश्यक योजना, संभावित खर्च, संसाधनों की व्यवस्था और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव मदनलाल वेद बांसी ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ वेद मंगलवाड़, वर्तमान अध्यक्ष के साथ पंच मौजूद रहे। संरक्षक पन्नालाल वेद मंगलवाड़, शंकरलाल वेद डुमतालाव, सोहनलाल वेद लूणदा, वर्दीचंद वेद भीण्डर सहित अन्य गांवों के पंच भी उपस्थित थे।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story