श्रावण माह के पावन अवसर पर लसाड़िया कस्बे में बुधवार को महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कावड़ यात्रा निकाली। हनुमान बाल वाटिका मंदिर से प्रारंभ हुई इस यात्रा में डीजे पर बज रहे शिव भजनों की मधुर धुनों के बीच महिलाएं "बम-बम भोले" के जयघोष के साथ नाचते-गाते आगे बढ़ीं, जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण में रंग गया।

कावड़ यात्रा हनुमान बाल वाटिका मंदिर से शुरू होकर सदर बाजार, गणपति चौक, चारभुजा मंदिर, पथवारी, घाटी फला, पंथफला, चमनपुरा, नया बाजार, राजीव गांधी चौराहा तथा पुराना बस स्टैंड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए एकलिंगनाथ महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे क्षेत्र में शिव भक्ति की गूंज सुनाई देती रही।

एकलिंगनाथ महादेव मंदिर पहुंचने पर महिलाओं ने विधि-विधान के साथ भगवान एकलिंगनाथ महादेव का जलाभिषेक किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद महादेव की आरती संपन्न हुई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण इस कावड़ यात्रा ने श्रावण माह के धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story