लसाडिया के सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव अभियान के प्रथम चरण का आगाज
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों की टोलियां घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक कर रही हैं।

लसाडिया में प्रवेशोत्सव अभियान के तहत हाउस होल्ड सर्वे के दौरान अभिभावकों को सरकारी स्कूलों की सुविधाओं की जानकारी देते शिक्षक।
लसाडिया में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार, राजकीय विद्यालयों में छात्रों के नामांकन को बढ़ाने के उद्देश्य से ‘प्रवेशोत्सव अभियान’ का प्रथम चरण उत्साहपूर्वक शुरू हो गया है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र के हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।
डोर-टू-डोर संपर्क और हाउस होल्ड सर्वे
हाउस होल्ड सर्वे प्रभारी अंजली भानावत ने बताया कि "प्रवेशोत्सव अभियान में डोर-टू-डोर संपर्क शुक्रवार से ही प्रारम्भ हो चुका है।" शिक्षकों की विशेष टोलियों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से मुलाकात की। शिक्षकों ने अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी और उन्हें अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान के तहत विशेष रूप से अनामांकित बच्चों, ड्रॉपआउट विद्यार्थियों, प्रवासी श्रमिकों के बच्चों और बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों को चिन्हित कर विद्यालय से जोड़ा जाएगा।
नवप्रवेशित बच्चों का विशेष स्वागत और समुदाय का सहयोग
विद्यालय में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर और माला पहनाकर तरीके से किया जाएगा। इस दौरान समुदाय एवं अलूमीनि विद्यार्थियों के सहयोग से नामांकन एवं विद्यालय में बच्चों के ठहराव को सुनिश्चित करने में सहयोग लिया जा रहा है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
