सलुम्बर जिले के लसाड़िया उपखंड क्षेत्र की तहसील लसाड़िया के तहसीलदार रामजी लाल गुर्जर ने बताया कि लसाड़िया तहसील क्षेत्र के समस्त किसानों से अपील की जाती है कि शासन निर्देशानुसार रबी गिरदावरी सम्वत 2082 (वर्ष 2025-26) में कम से कम 25% खसरों की गिरदावरी स्वयं किसानों द्वारा "किसान गिरदावरी (DCS) मोबाइल ऐप" के माध्यम से की जाए।


किसान गिरदावरी (DCS) ऐप के माध्यम से होने वाले लाभ:

  • (१) फसल का डिजिटल व प्रमाणिक रिकॉर्ड
  • (२) फसल बीमा, मुआवजा व योजनाओं का लाभ शीघ्र
  • (३) गिरदावरी में पारदर्शिता होगी एवं त्रुटियों में कमी आएगी

महत्वपूर्ण निर्देश एवं सेल्फी की अनिवार्यता

"सभी किसान अपने-अपने खसरों की गिरदावरी किसान गिरदावरी ऐप से स्वयं करेंगे। किसान गिरदावरी करते समय स्वयं की सेल्फी कैप्चर करना अनिवार्य है एवं सेल्फी के बिना गिरदावरी मान्य नहीं होगी।"


सरकारी कार्मिकों की भूमिका

तहसील लसाड़िया के समस्त सरकारी कार्मिक, जिनका तहसील लसाड़िया के राजस्व रिकॉर्ड में नाम है, वे भी अपने खसरों की सेल्फ डिसीएस गिरदावरी करें तथा अन्य किसानों को इसके लिए प्रेरित करें।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story