ईद मिलादुन्नबी की तैयारी को लेकर लसाडिया में बैठक, जुलूस की जिम्मेदारियां सौंपीं
लसाडिया में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर मुस्लिम समाज आला हजरत कमेटी की बैठक हुई। 26 अगस्त को होने वाले आयोजन, विद्युत सजावट और जुलूस की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।

तस्वीर में लसाडिया में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रंगबिरंगी रोशनी से सजाई गई एक मस्जिद नजर आ रही है।
लसाडिया मुख्यालय पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर मुस्लिम समाज आला हजरत कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 26 अगस्त को मनाए जाने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी के आयोजन और जुलूस की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
कमेटी के मीडिया प्रभारी रियाज मोहम्मद ने बताया कि 26 अगस्त को जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। इस अवसर पर मस्जिदों एवं घरों में विशेष विद्युत सजावट की गई है।
बैठक में सदर शराफत खान पठान की मौजूदगी में जुलूस को लेकर कमेटी के सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की अपील की गई।
बैठक के दौरान संरक्षक हाजी बाबू खान पठान, फैयाज मोहम्मद, शरीफ भाई, शाहिद भाई, खादिम हफीज खान, वहीद मोहम्मद, निसार खान सहित कमेटी के सभी सदस्य एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर बैठक में तैयारियों और जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दिया गया।

Naresh kumar ved
नाम: नरेश कुमार वेद
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे
परिचय
नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।
