सलूम्बर जिले के लसाड़िया ब्लॉक के ढोकला तालाब (धौलिया) गांव में शिक्षा के महत्व को लेकर एक प्रेरणादायक रात्रि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम बासुदेव कानोरिया सेवा संस्थान के वित्तीय सहयोग से प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य गांव के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान गांव के सार्वजनिक स्थान पर प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षाप्रद लघु फिल्में प्रदर्शित की गईं। साथ ही विद्यालय और समुदाय में बच्चों के साथ की जा रही शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े फोटो और वीडियो भी बड़ी स्क्रीन पर दिखाए गए। बड़ी स्क्रीन पर अपने ही गांव और बच्चों के फोटो-वीडियो देखकर बच्चों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के ब्लॉक लीडर कमल नागर ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था द्वारा समुदाय में अभिभावकों, युवाओं और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं और गांव के लोगों का सहयोग ही बच्चों की शिक्षा को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ी ताकत साबित होता है।

कार्यक्रम सायं 6:30 बजे से रात 9:00 बजे तक चला, जिसमें गांव के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से सभी उपस्थित ग्रामीणों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से ब्लॉक लीडर कमल नागर, एससी एंड टीए नरेश मेघवाल, सीआईएम देवीलाल मीणा, सीआईएम भूपेंद्र मेघवाल सहित गांव के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से गांव के सभी लोगों के सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया और उम्मीद जताई गई कि आने वाले समय में भी ग्रामीण इसी प्रकार शिक्षा के कार्यों में सहयोग देते रहेंगे, ताकि गांव के सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय जाएं और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story