लसाडिया: कांग्रेस का 'संगठन सृजन' अभियान शुरू, 21 सदस्यीय कार्यकारिणी पर जोर
सलूंबर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लसाडिया पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में इकाइयों के गठन और सदस्यता विस्तार हेतु जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

पंचायत समिति लसाडिया में संगठन सृजन अभियान के दौरान उपस्थित प्रभारी अब्दुल रऊफ एडवोकेट, रोहित भट्ट, जगजितेन्द्र सिंह और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता।
लसाडिया राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सलूंबर अध्यक्ष परमानंद मेहता के द्वारा पंचायत समिति लसाडीया के प्रभारी अब्दुल रऊफ एडवोकेट एवं युवा नेता रोहित भट्ट ने संगठन सृजन (संगठन बढ़ाओ लोक तंत्र बचाओ) अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया है। इस महत्वपूर्ण अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करना है।
बूथ स्तर पर संगठन विस्तार की रूपरेखा
अभियान के तहत ग्राम पंचायत बोर का पानी, धामनियां, घाटा, भरेव, कालीभीत, लकु का लेवा, टाटकिया, ढिकीया, बलिचा, शोभ जी का गुढ़ा, सरेडी, कुण में इकाइयों का गठन हेतु सघन जनसंपर्क किया गया। प्रभारी अब्दुल रऊफ एडवोकेट एवं युवा नेता रोहित भट्ट ने इकाई के अध्यक्ष बनाने हेतु सबको निर्देशित किया साथ ही एक पंचायत से 21 सदस्यों को कार्यकारिणी बनाने पर जोर दिया है।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी
इस दौरान पीसीसी सदस्य जगजितेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष लाल सिंह शक्तावत, अग्गड़ प्रशासक भेरूलाल मीणा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीणा, देवीलाल जी पटेल, नारायण गुर्जर, रामचद्र चौधरी, मोहन लाल प्रजापत, लसाडिया प्रशासक रूपलाल मीणा, केशु मीणा, शंभु सिंह, हामिद मोहम्मद सहित सभी गावों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कांग्रेस की इस कवायद को आगामी चुनावों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Naresh kumar ved
नाम: नरेश कुमार वेद
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे
परिचय
नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।
