क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला 2026-27 का समापन, बाल-केंद्रित शिक्षण पर दिया जोर
लसाडिया में क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला 2026-27 का समापन हुआ। शिक्षकों को बाल-केंद्रित एवं गतिविधि आधारित शिक्षण, नवीन पाठ्यपुस्तकों, CCE सामग्री, आकलन प्रक्रिया और FLN कौशल विकास से जुड़ी शिक्षण योजना पर प्रशिक्षण दिया गया।

तस्वीर में लसाडिया की क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला के दौरान मंच पर खड़े होकर वक्ता संभागियों को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे अन्य शिक्षक और बोर्ड दिखाई दे रहा है।
लसाडिया। क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला 2026-27 का समापन शनिवार को हुआ। कार्यशाला में सीबीईओ लसाडिया की ओर से एसीबीईओ प्रताप सिंह मीणा एवं रिसोर्स पर्सन घनश्याम मीणा ने सभी संभागियों को शैक्षणिक संबलन प्रदान किया।
कार्यशाला के दौरान दक्ष प्रशिक्षक मोहित कुमार रेगर एवं प्यार चंद्र रेगर ने विभिन्न शैक्षणिक विधाओं के साथ बाल-केंद्रित एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से कक्षा-कक्षीय शिक्षण को प्रभावी बनाने के तरीकों पर चर्चा की। नवीन पाठ्यपुस्तकों एवं CCE सामग्री के प्रभावी उपयोग को लेकर भी समझ विकसित की गई।
प्रशिक्षण में रचनात्मक एवं योगात्मक आकलन और मूल्यांकन प्रक्रिया, विद्यार्थियों की सीखने की प्रगति के आकलन तथा उसके आधार पर शिक्षण में आवश्यक सुधार के बिंदुओं को स्पष्ट किया गया। बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) के कौशल विकास के लिए संतुलित शिक्षण पद्धति पर आधारित शिक्षण योजना तैयार करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यशाला में शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों एवं अनुभवों को साझा किया। इस दौरान गतिविधि, अनुभव और बाल-केंद्रित दृष्टिकोण को शिक्षण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार बनाने का संकल्प लिया गया।

Naresh kumar ved
नाम: नरेश कुमार वेद
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे
परिचय
नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।
