सलूम्बर जिले के लसाडिया थाने परिसर में लसाडिया सीएलजी की बैठक आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी त्यौहारों और मेलों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों की बैठक

बैठक के दौरान सीआई भरत सिंह राजपुरोहित ने कहा की "होली के त्यौहार पर शराब पीकर वाहन नहीं चलाए एवं शांति पूर्ण होली का त्यौहार मनाये।" इसके साथ ही उन्होंने प्रसिद्ध देवलिया कन्ना माता मेले में भी शांति पूर्ण व्यवस्था बनाए रखने और त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया।

उपस्थित गणमान्य नागरिक

इस सीएलजी की बैठक में देहात जिला महामंत्री कन्हैयालाल मीणा एवं देवलिया प्रशासक नाथूलाल मीणा मौजूद रहे। बैठक में पूर्व सरपंच शंकर लाल मीणा, बाबूलाल प्रजापत, शैलेश प्रजापत, लकमा मीणा और खेमराज मीणा आदि ग्रामीण उपस्थित थे। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि सभी मिलकर क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story