लसाड़िया में ₹14 करोड़ के 15 विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन, विकास को मिलेगी नई गति
लसाड़िया में करीब ₹14 करोड़ के 15 विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ। सड़क, शिक्षा और भवन कार्यों से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।

तस्वीर में ग्रामीण और नेता लासाड़िया क्षेत्र में सड़क पर पैदल चलते नजर आ रहे हैं।
लसाड़िया पंचायत समिति क्षेत्र में करीब ₹14 करोड़ की लागत से स्वीकृत 15 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हुए इन विकास कार्यों में सड़क निर्माण, विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, सामुदायिक भवन और पंचायत भवन सहित कई कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर सांसद एवं भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नालाल रावत रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि धरियावद विधायक प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। खजुरी में रमीणा से वलियाखेड़ा सड़क निर्माण, बेड़ास के अमरावत फला में कक्षा-कक्ष निर्माण, आंजनी में सरवानिया आड़ावेला सड़क एवं विद्यालय भवन के कार्य शामिल रहे।
देवीलिया क्षेत्र में देवलिया से खजुरी, ओवरा से कन्ना माताजी सड़क एवं कक्षा-कक्ष, कन्ना माताजी सामुदायिक भवन, घाटा में विद्यालय कक्षा-कक्ष, सड़क निर्माण हीवी फला करनागढ़ तथा ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा टटाकिया में सागड़ा बस स्टैंड से रावतबोर सड़क और कुण में सीसी सड़क नाहरसिंह माताजी सहित महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुण के नाहरसिंह माताजी प्रांगण में युवा कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसे सांसद मन्नालाल रावत ने संबोधित किया।
सांसद मन्नालाल रावत ने कहा, “लसाड़िया क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। गांवों में सड़क, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। स्वीकृत विकास कार्य पूर्ण होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।”
कन्हैयालाल मीणा ने कहा, “लसाड़िया क्षेत्र के गांवों में लंबे समय से जिन विकास कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, उन्हें प्राथमिकता से स्वीकृति दिलाकर धरातल पर उतारा जा रहा है। सड़क, शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्र के विकास का मार्ग और मजबूत होगा। क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत तक विकास पहुंचाना हमारा संकल्प है।”
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। ग्रामीणों ने विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति एवं शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद मन्नालाल रावत एवं कन्हैयालाल मीणा का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला, उपप्रधान धनराज पटेल, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मण गिरी, सरपंच कान सिंह मीणा, सरपंच रामेश्वर मीणा, सरपंच नाथूलाल मीणा, सरपंच प्रतिनिधि नन्दलाल मीणा, सरपंच प्रतिनिधि प्रताप मीणा, सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण मीणा, सरपंच धर्मचन्द मीणा, मंडल महामंत्री प्रिंस जैन, लालूराम मीणा, किशन मीणा, चम्पालाल मीणा, देवेंद्र मीणा, सत्यनारायण मीणा सहित ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Naresh kumar ved
नाम: नरेश कुमार वेद
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे
परिचय
नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।
