सलुम्बर जिले के लसाड़िया उपखंड क्षेत्र के पंथफला लसाड़िया में पेट्रोल पम्प पर लूट की कोशिश के दौरान कर्मचारियों पर गंभीर हमला हुआ। पेट्रोल पम्प पर आए हमलावरों ने लाठी-पत्थरों से हमला कर 50 हजार रुपये लूट लिए और पम्प को आग लगाने की कोशिश की।

घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हुई। लसाड़िया के पंथफला में स्थित पेट्रोल पम्प के मालिक रुपलाल मीणा निवासी पंथफला ने लसाड़िया पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि घटना के समय वक्ता पिता नाथू मीणा प्रतापगढ़ की भागल, कमलेश पिता बगदी राम मीणा निवासी चितोड़िया, भेरूलाल पिता लोगर मीणा प्रतापगढ़ की भागल, केशा पिता खरता मीणा प्रतापगढ़ की भागल, हिरा पिता मोती मीणा प्रतापगढ़ की भागल, लोगर पिता चाचीया मीणा मातावेली और वक्ता पिता नाथू मीणा की पत्नी व दो अज्ञात लड़के समेत लगभग 15-20 अन्य लोग लाठी-पत्थरों से लैस होकर पेट्रोल पम्प पर लूट की नियत से पहुंचे।

रिपोर्ट के अनुसार, भागल वाला बाइक पर तेल भरवाने आया। जब पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों विजय सिंह और विजय कुमार ने भुगतान मांगा, तो हमलावरों ने उन पर हमला कर उनके जेब से पेट्रोल पम्प की बिक्री की राशि लगभग 50 हजार रुपये लूट ली। हमलावरों ने कर्मचारियों के कपड़े फाड़ दिए और पेट्रोल सप्लाई मशीन को भी लाठी-पत्थरों से नुकसान पहुंचाया।

हमलावरों ने पम्प का नोजल चालू कर आग लगाने की कोशिश की, जिसे मौके पर पहुंचे सेल्स मैनेजर शम्भू सिंह और पास ही दुकानदार चुनीलाल पिता नाथू मीणा पंथफला ने रोक लिया। यदि समय पर रोक न होती, तो पेट्रोल पम्प आग के हवाले हो सकता था। हमले में कर्मचारियों को चोटें भी आई हैं।

इस मामले में लसाड़िया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने इलाके में सुरक्षा और पेट्रोल पम्प संचालकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story