सलूम्बर जिले के लसाडिया कस्बे में सर्व हिन्दू समाज द्वारा आयोजित विराट हिन्दू सम्मलेन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:

भव्य कलश यात्रा और मार्ग

विराट हिन्दू सम्मलेन सर्व हिन्दू समाज लसाडिया कस्बे मे कलश यात्रा 1 बजे एकलिंगनाथ महादेव से शुरू हुईं जो की:

  • पुराना बस स्टेण्ड
  • सदर बाजार
  • चाराभुजा
  • कुम्हाराओ का मोहल्ला
  • चमनपुरा
  • नया बस स्टेण्ड
  • नया मार्केट

यह यात्रा 3 बजे सभा का स्थल पर पहुंचकर धर्म सभा का आयोजन हुवा।

संत महा मंडलेश्वर का उद्बोधन

धर्म सभा मे संत महा मंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री स्वामी हितेश्वराय नन्द सरस्वती कटावला मठ चावण्ड नें कहा:

"परिवार जो बिखराव है भाई भाई को एक होकर बाद सभी हिन्दू का संगठन मजबूत होगा सभी माता बहिनों को कहा की बेटे बेटी को अच्छे संस्कार देने से ही शूरवीर बनते है l"

डॉ. धर्मेन्द्र सिंह का संबोधन और नागरिक कर्तव्य

धर्म सभा को डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत में छुआछूत का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने आगे कहा:

"संविधान के दायरे में रहकर के नागरिक कर्त्तव्य का पालन करने वाला हिंदू समाज है l"

महापुरुषों का बलिदान और प्रेरणा

डॉ. सिंह ने जनजाति समाज के नायकों को याद करते हुए कहा कि जनजाति समाज में जन्म लेने महापुरुषों ने राष्ट्र रक्षा के लिए अपना जीवन दिया है उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है। गोविंद गुरु, बिरसा मुंडा, राणा पूंजा जैसे महापुरुषों ने अपनी संस्कृति की रक्षा करने के लिए सब कुछ दाव पर लगाकर अपने धर्म की रक्षा की है।

उन्होंने आह्वान किया कि:

"हम सबको अपने भजन, भोजन, भवन, भूषा, भ्रमण की रक्षा करनी है।"

विशिष्ट अतिथि एवं जनभागीदारी

इस धर्म सभा को मातृशक्ति चारु चौधरी, व्यपार मंडल लसाडिया के जगदीश चौधरी नें भी धर्म सभा को सम्बोधित किया l जिसमे साथ हजार मातृशक्ति व पुरुषों ने भाग लिया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story