लसाडिया कस्बे में स्थित हनुमान बाल वाटिका मंदिर के व्यवस्थित संचालन एवं धार्मिक गतिविधियों के सुचारू प्रबंधन हेतु नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आयोजित बैठक में ग्रामवासियों एवं बारह खेड़ा पंच पटेलों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें सर्वसम्मति से मोतीलाल मीणा (आवत फला, लसाडिया) को मंदिर का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। कार्यकारिणी के अन्य दायित्वों के तहत कालूलाल वेद को मंत्री तथा वरदी चंद चौधरी को कोषाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। इस बैठक में पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा, प्रशासक रुपलाल मीणा, हीरालाल मीणा, लक्ष्मण गिरी, शंकरलाल मीणा, मोतीलाल मीणा, लकमा मीणा, कन्हैयालाल मीणा, दुदाराम मीणा, राजिया मीणा और प्रिंस जैन सहित क्षेत्र के सम्मानित पंच-पटेल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों के चयन से स्थानीय निवासियों में हर्ष का वातावरण है, जो मंदिर की भविष्य की कार्ययोजनाओं को नई गति प्रदान करेगा।

Next Story