लसाडिया में हजरत अब्दुल गनी शाह बाबा का 69वां सालाना उर्स शुरू होगा
सलूंबर जिले के लसाडिया में तीन दिवसीय उर्स की तैयारियां पूर्ण, 11 फरवरी को झंडे की रस्म के साथ होगा कार्यक्रमों का आगाज।

लसाडिया उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित हजरत अब्दुल गनी शाह बाबा की दरगाह जहां 11 से 13 फरवरी तक 69वें सालाना उर्स का आयोजन किया जाएगा।
सलूंबर जिले के लसाडिया उपखण्ड मुख्यालय में प्रसिद्ध लसाडिया सूफी संत हजरत अब्दुल गनी शाह बाबा का 69 वा सालाना तीन दिवसीय उर्स की तैयारी पूरी कर ली गई है।
उर्स का कार्यक्रम और महत्वपूर्ण तिथियां
- 11 फरवरी को झंडे की रस्म के साथ उर्स आगाज होगा और शाम को महफिले मिलाद हाफिज राहत अली नूरी द्वारा तकरीर का प्रोग्राम होगा।
- 12 फरवरी चादर शरीफ 3:00 बजे जुलूस के साथ शुरू होगी, शाम 6:00 बजे मजार पर पेश की जाएगी और शाम को महफिले समा का प्रोग्राम होगा।
- 13 फरवरी को कुल की रस्म के सात उर्स समापन होगा।
प्रबंधन एवं व्यवस्थाएं
संरक्षक हाजी बाबू खान पठान ने बताया है कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार है। दरगाह सदर निसार खान पठान ने तैयारी का जायजा लिया वहीं अंजुमन कमेटी सदर शराफत खान पठान ने आने वाले जायरीन ठहरने और खाने की व्यवस्था का जिम्मा संभाल रखा है।
प्रमुख कथन
"11 फरवरी को झंडे की रस्म के साथ उर्स आगाज होगा शाम को महफिले मिलाद हाफिज राहत अली नूरी द्वारा तकरीर का प्रोग्राम होगा" - संरक्षक हाजी बाबू खान पठान

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
