प्रतियोगिता का आयोजन और सेमीफाइनल मुकाबले

सलूम्बर जिले के लसाडिया उपखंड क्षेत्र के कूण कस्बे के पावर हाउस खेल मैदान पर चल रही कूण प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला खेला गया।

  • पहला सेमीफाइनल: यह मुकाबला पाटिया इलेवन व युवा नेता मालों का गुड़ा के मध्य हुआ। जिसमें पाटिया इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए। जवाब में युवा नेता मालों का गुड़ा की टीम 72 रन पर ही सिमट गई।
  • दूसरा सेमीफाइनल: यह मुकाबला मातावेली सुपर किंग व फ्रेंड्स क्लब सलुम्बर के मध्य हुआ। जिसमें मातावेली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए। जवाब में फ्रेंड्स क्लब सलूंबर 58 रन ही बना सकी। मातावेली सुपर किंग 26 रन से विजेता रही।

रोमांचक फाइनल मुकाबला

फाइनल मुकाबला मातावेली सुपर किंग व पाटिया इलेवन के मध्य हुआ। पाटिया इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए। जवाब में मातावेली सुपर किंग 41 रन पर ही सिमट गई। पाटिया इलेवन ने कूण प्रीमीयर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता रही।


समापन समारोह एवं अतिथि

समापन समारोह में कूण प्रशासक धर्म चंद मीणा, बाबुलाल मीणा बेडासोटा, लालुराम मीणा केलवा रहें। अतिथियों ने विजेता टीम व उपविजेता टीम को ट्राफी व नगद पुरस्कार दिया।


व्यक्तिगत पुरस्कार और सम्मान

  • बेस्ट बॉलर: बाबु धाकड़
  • बेस्ट बेस्ट मैन: शंभु सिंह
  • मैन ऑफ द सीरीज: पवन जणवा

तीनों को ट्राफी व नगद पुरस्कार दिया गया। आयोजन समिति ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story