सलूम्बर जिले के लसाड़िया उपखण्ड के कूण प्रीमीयर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को कई रोचक मुकाबले हुए। बुधवार से प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में को कई रोचक मुकाबले हुए।

सेमीफाइनल की स्थिति पाटीया इलेवन और फ्रेंड्स क्लब सलुम्बर दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई। शुक्रवार के मैचों का विवरण आयोजकों ने बताया कि "शुक्रवार को पहला मैच सांवरिया क्लब व रेल महुडी के बीच हुआ। जिसमें रेल महुडी विजेता रही।" दुसरा मेच: मातावेली सुपर किंग व महादेव क्लब भींडर के बीच हुआ। जिसमें मातावेली सुपर किंग विजेता रही। तीसरा मुकाबला: सराडी व रेल महुडी के बीच हुआ। जिसमें सराडी विजेता रही। चोथा मुकाबला: मातावेली सुपर किंग व सराडी के मध्य हुआ। जिसमें मातावेली सुपर किंग विजेता रही। क्वार्टर फाइनल का परिणाम क्वार्टर फाइनल मुकाबला कालिका क्लब खरका तालाब व मातावेली सुपर किंग के मध्य हुआ जिसमें मातावेली सुपर किंग विजेता रही।

पाटीया इलेवन व फ्रेंड्स क्लब सलुम्बर दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story