राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर के तहत झल्लारा ब्लॉक की ग्राम पंचायत विरवा कला में आयोजित शिविर में प्रशासन ने आमजन को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए एक नागरिक को मौके पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर तत्काल राहत प्रदान की।

शिविर के दौरान एक नागरिक ने अपने परिजन के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होते ही शिविर में मौजूद अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की तथा मौके पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

समयबद्ध कार्रवाई के चलते लाभार्थी को तत्काल राहत मिली और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ के साथ अन्य आवश्यक कार्यों के लिए जरूरी दस्तावेज भी समय पर उपलब्ध हो गया।

ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को उनके गांव के निकट ही सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इससे लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता समाप्त हो रही है। साथ ही नागरिकों के समय, श्रम और धन की बचत होने के साथ प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

शिविर में शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी दिनेश पाटीदार, सहायक शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार भाग्यराम जोशी तथा सांख्यिकी कनिष्ठ सहायक दिशांत जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ग्रामीण सेवा शिविर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर साकार करते हुए सुशासन, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा वितरण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story