मेवाड़ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ओलंपिक तर्ज पर आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन
सलूम्बर के मेवाड़ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ओलंपिक तर्ज पर आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। पूर्व राष्ट्रीय वेटलिफ्टर अर्जुन मेहता के मुख्य आतिथ्य में हुए आयोजन में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेताओं को पदकों से सम्मानित किया गया।

सलूम्बर।
जिला मुख्यालय के उदयपुर रोड स्थित मेवाड़ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। बच्चों की खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का जीवंत प्रदर्शन इस आयोजन की विशेष पहचान रहा। प्रतियोगिता का समापन समारोह वेटलिफ्टिंग के पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अर्जुन मेहता के मुख्य आतिथ्य एवं संस्थान निदेशक नागेंद्र सिंह सटोडा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
समारोह में सनराइज हिंदी माध्यम विद्यालय आसपुर के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के जितेंद्र बुनकर तथा दलपत सिंह बस्सी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में निदेशक नागेंद्र सिंह सटोडा ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया, वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता पांचाल ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि अर्जुन मेहता ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार को ओलंपिक तर्ज पर खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि नर्सरी से उच्च प्राथमिक स्तर तक विद्यार्थियों को विभिन्न दलों में विभाजित कर प्रतियोगिताएं आयोजित करना बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है, जो उनके भविष्य निर्माण की मजबूत नींव बनती है।
विशिष्ट अतिथि देवेंद्र सिंह वाजेडा ने बच्चों को मिट्टी में खेलते और पारंपरिक खेलों में भाग लेते देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मिट्टी से जुड़कर ही व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व का सशक्त निर्माण होता है तथा अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को पारंपरिक खेलों से निरंतर जोड़कर रखें।
मुख्य रेफरी जयेश चौबीसा ने जानकारी दी कि दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की दौड़, शतरंज, तीरंदाजी, गन शूटिंग सहित अनेक खेलों का आयोजन किया गया। सभी स्पर्धाओं के विजेताओं को प्रतियोगिता समाप्ति के तुरंत बाद स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। खो-खो में हाड़ी रानी दल, कबड्डी में गांधी दल, क्रिकेट में टैगोर दल विजेता रहा, जबकि समस्त प्रतियोगिताओं के संयुक्त स्कोर में हाड़ी रानी दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में खेल प्रभारी सुमित चिकलीगर ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन जयेश खटीक एवं प्रमिला मेघवाल द्वारा किया गया। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल के रूप में भी सामने आया।
- सलूम्बर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापनमेवाड़ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल खेलकूद आयोजन सलूम्बरसलूम्बर स्कूल ओलंपिक तर्ज पर खेल प्रतियोगितामेवाड़ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल उदयपुर रोड खेल आयोजनसलूम्बर में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगितामेवाड़ इंटरनेशनल स्कूल में हाड़ी रानी दल विजेताSalumbar two day school sports competition conclusionMewar International Public School sports event SalumbarOlympic style school sports competition in SalumbarSalumbar school sports winners Hadi Rani team

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
