राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत उदपुरिया जागीर में राजस्व एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए आवश्यक दस्तावेज वितरित किए और विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया।

शिविर के दौरान 163 प्रॉपर्टी कार्ड, 4 पेंशन पी.पी.ओ., 4 जन्म प्रमाण पत्र तथा 17 जॉब कार्ड लाभार्थियों को वितरित किए गए। इसके साथ ही विभिन्न राजस्व एवं जनकल्याण संबंधी प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया और जिला प्रशासन तथा राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की।

शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष करण जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज चौबीसा, शिविर प्रभारी हजारीलाल मीणा, विकास अधिकारी केदार नारायण चौधरी, तहसीलदार रमेशचंद्र तनेजा, अतिरिक्त विकास अधिकारी हरीशंकर पांड्या, भू-अभिलेख निरीक्षक पन्नालाल जैन तथा पटवारी चेतन मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने ग्रामीणों से संवाद कर सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं का समाधान कराया। प्रशासन का गांव-गांव तक सुशासन और त्वरित सेवाएं पहुंचाने का अभियान ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से लगातार जारी है, जिससे राजस्व एवं जनकल्याण सेवाओं का लाभ लोगों को समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story