राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत पंचायत समिति झल्लारा की ग्राम पंचायत वीरवा कला में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रकरण का मौके पर ही समाधान कर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की। शिविर के दौरान कृषि खातेदारी भूमि के वर्षों से लंबित मामले का नियमानुसार निस्तारण किया गया।

शिविर में लाभार्थी प्रियंका पत्नी लीलाराम एवं रीता पत्नी सुरेश की कृषि खातेदारी भूमि का आपसी सहमति से राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार बंटवारा कराया गया। आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मौके पर ही आदेश जारी किए गए, जिससे लंबे समय से लंबित प्रकरण का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान संभव हो सका।

लाभार्थियों ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से बिना अनावश्यक भागदौड़ के उनकी समस्या का समाधान हुआ, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत हुई। उन्होंने राजस्थान सरकार, जिला प्रशासन सलूंबर, शिविर प्रभारी, सहायक शिविर प्रभारी एवं राजस्व विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी और जनहितकारी साबित हो रहे हैं।

ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से राजस्व सेवाओं की आसान उपलब्धता, पारदर्शी प्रशासन, त्वरित कार्रवाई और जनसहभागिता को बढ़ावा मिल रहा है। विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से ग्रामीणों को त्वरित राहत मिल रही है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंच रहा है।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story