लसाडिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाटा में विद्यार्थियों के लिए भवन और बैठने की सुविधा का विस्तार अब संभव हो सकेगा। विद्यालय को भामाशाह परिवार ने करीब सवा बीघा जमीन दान की है। इस भूमि पर डीएमएफटी योजना के तहत स्वीकृत 24.76 लाख रुपए की लागत से दो कमरों का निर्माण करवाया जाएगा।

विद्यालय वर्ष 2022 में उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत हुआ था, लेकिन इसके बाद पर्याप्त भवन और बुनियादी सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य भेरूलाल मीणा ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में 460 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि उनके बैठने के लिए मात्र पांच कमरे उपलब्ध हैं। कमरों की कमी के चलते तेज गर्मी, सर्दी और बारिश के दौरान विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए प्रधानाचार्य भेरूलाल मीणा, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भामाशाह स्वर्गीय लालूराम की धर्मपत्नी पालू बाई तथा उनके सुपुत्र कालूलाल मीणा, भेरूलाल मीणा, प्रकाश मीणा एवं गोपाल मीणा से चर्चा की। चर्चा के बाद भामाशाह परिवार ने विद्यालय भवन निर्माण के लिए करीब सवा बीघा जमीन दान कर दी।

अब दान की गई भूमि पर डीएमएफटी योजना के अंतर्गत स्वीकृत 24.76 लाख रुपए की राशि से दो कमरों का निर्माण करवाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त बैठने की जगह उपलब्ध होगी और विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार होगा।

प्रधानाचार्य भेरूलाल मीणा ने भामाशाह परिवार का स्वागत करते हुए जमीन दान करने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रशासक प्रतिनिधि नंदलाल मीणा, शिक्षक लक्ष्मणलाल मीणा, केसर सिंह मीणा, मानिंगा जी, समाजसेवी अर्जुनलाल मीणा, बाबरू मीणा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story