सलूम्बर, 11 दिसंबर। जिले की बस्सी झुंझावत गांव में बालिकाओं ने बाल विवाह रोकने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कदम उठाया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बस्सी झुंझावत में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने “100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत शपथ ग्रहण किया।

महिला अधिकारिता विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर अंजली मेहता के मार्गदर्शन में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में नर्वदा मेघवाल ने बालिकाओं को बाल विवाह रोकथाम के महत्व और इससे जुड़ी कानूनी तथा सामाजिक जिम्मेदारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में छात्राओं को मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, उद्यम प्रोत्साहन योजना और लाडो योजना सहित महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही विभाग की ओर से संचालित वन स्टॉप सेंटर एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की सेवाओं के बारे में भी छात्राओं को बताया गया, ताकि वे महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा के महत्व को समझ सकें। शपथ ग्रहण कार्यक्रम ने न केवल छात्राओं को जागरूक किया बल्कि उन्हें समाज में समानता और न्याय की दिशा में सक्रिय भागीदारी का संदेश भी दिया।

इस पहल के माध्यम से न केवल बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ एक ठोस कदम उठाया गया, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

Updated On
Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story