धरियावद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक गौतमलाल मीणा की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर लसाड़िया स्थित कृष्ण कुंज रिसोर्ट में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में युवाओं ने “रक्तदान महादान” की भावना के साथ शिविर में भाग लिया। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।

पुण्यतिथि कार्यक्रम के तहत भाजपा विधायक प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक के पुत्र कन्हैयालाल मीणा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता फतह सिंह झाला ने कृष्ण कुंज रिसोर्ट से पूर्व विधायक गौतमलाल मीणा की मूर्ति स्थल तक पैदल मार्च किया। इसके पश्चात उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला ने जानकारी दी कि रक्तदान शिविर में कुल 135 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में लसाड़िया प्रधान लीलादेवी मीणा, उपप्रधान धनराज पटेल सहित धरियावद विधानसभा क्षेत्र के अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने गौतमलाल मीणा के प्रति जनभावनाओं और सामाजिक योगदान की स्मृति को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story