धरियावद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक रहे गौतमलाल मीणा की पांचवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार 19 मई को लसाड़िया स्थित कृष्ण कुंज रिसोर्ट में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई हैं और अधिक से अधिक रक्तदान सुनिश्चित करने के लिए युवा टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

पूर्व विधायक के पुत्र एवं भाजपा विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि धरियावद के कुशल नेता, जनसेवक और प्रेरणास्रोत रहे गौतमलाल मीणा की पुण्यतिथि पर मानव सेवा की भावना के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक की मृत्यु कोरोना काल में जनता की सेवा करते हुए हुई थी और उनकी स्मृति में समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर शुरू होगा। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के अनुसार रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

पूर्व विधायक गौतमलाल मीणा की पुण्यतिथि पर आयोजित यह रक्तदान शिविर केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश भी देगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story