सलूंबर में उचित मूल्य दुकानों के आवंटन से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर विचार के लिए तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति की बैठकों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला रसद अधिकारी सलूंबर भागूराम महला ने पूर्व में जारी विज्ञप्तियों के क्रम में प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण एवं विचारार्थ बैठकों की तिथियों और समय की जानकारी जारी की है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे सराड़ा (ग्रामीण) क्षेत्र, दोपहर 1 बजे सेमारी (ग्रामीण) क्षेत्र तथा दोपहर 3 बजे सलूंबर (ग्रामीण) क्षेत्र की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद 20 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे झल्लारा (ग्रामीण) क्षेत्र तथा सायं 5 बजे सलूंबर (शहरी) क्षेत्र की बैठक आयोजित की जाएगी।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि सभी बैठकें कार्यालय जिला रसद अधिकारी, सलूंबर में आयोजित होंगी, जहां संबंधित क्षेत्रों से प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण एवं विचार किया जाएगा।

भागूराम महला ने संबंधित उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के सभी सदस्यों एवं आवेदकों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर बैठक की कार्यवाही में भाग लेने का अनुरोध किया है। इन बैठकों के माध्यम से उचित मूल्य दुकानों के आवंटन से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

Updated On
Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story