सलूम्बर, 26 दिसंबर। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ, जिला ईकाई सलूम्बर के आगामी जिलाध्यक्ष चुनाव की तैयारियाँ पूरी जोरों पर हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी भाविक पारगी ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ के उदयपुर संभाग प्रभारी मनजीत सिंह यादव ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। यह चुनाव 2 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा और इसके लिए चुनाव कार्यक्रम तथा तिथियाँ पहले ही घोषित कर दी गई हैं।

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत आवेदन पत्र वितरण से होगी, जिसे 28 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी भाविक पारगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी चिन्मय जोशी के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा। आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात उम्मीदवार 30 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। मतदाता सूची का प्रारूप 31 दिसंबर 2025 को प्रकाशित किया जाएगा।

आवेदन पत्रों की जांच 1 जनवरी 2026 तक पूरी की जाएगी और उसी दिन दोपहर 2 बजे तक इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र वापस ले सकते हैं। अतिम आवेदकों की सूची और अंतिम मतदाता सूची क्रमशः 1 जनवरी को 4 बजे और 6 बजे प्रकाशित की जाएगी। चुनाव 2 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक होगा, जबकि चुनाव परिणाम उसी दिन मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद चुनाव प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी भाविक पारगी ने स्पष्ट किया कि चुनाव कार्यक्रम और तिथियों में किसी भी प्रकार का संशोधन या परिवर्तन केवल उनके क्षेत्राधिकार में होगा। वर्तमान में सलूम्बर जिले में पदस्थापित सभी सहायक प्रोग्रामर एवं सूचना सहायक, नव नियुक्त सहित, अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं, राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ से निष्कासित सदस्य न तो जिलाध्यक्ष पद के लिए पात्र होंगे और न ही मतदान में हिस्सा ले पाएंगे। मतदाता सूची के प्रारूप में यदि किसी को कोई आपत्ति हो, तो उन्हें 1 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे तक व्हाट्सएप के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी या सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सूचित करना होगा।

इस चुनाव से सलूम्बर जिले के कम्प्यूटर कर्मचारियों की संगठनात्मक संरचना और नेतृत्व की दिशा निर्धारित होगी, जिससे संघ की गतिविधियों और कर्मचारियों के हितों की दिशा में स्पष्टता आएगी।

प्रतिलिपि सूचना के रूप में यह संदेश प्रदेशाध्यक्ष कपिल चौधरी, उदयपुर संभाग प्रभारी मनजीत सिंह यादव तथा समस्त सम्पादकों को भी भेजा गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story