केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री दुर्गादास उइके शनिवार, 11 जुलाई 2026 को सलूंबर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 3 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर 3:20 बजे सराड़ा तहसील के ग्राम नाल हल्कार पहुंचेंगे, जहां संसदीय संकुल परियोजना के अंतर्गत आयोजित भगवान बिरसा मुंडा महावृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

ग्राम नाल हल्कार में भगवान बिरसा मुंडा महावृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3:30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके की सहभागिता प्रस्तावित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महावृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री उइके शाम 4:20 बजे ग्राम नाल हल्कार से प्रस्थान करेंगे और शाम 5:30 बजे खेड़वाड़ा के लिए रवाना होंगे।

माननीय मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उपखंड मजिस्ट्रेट सराड़ा को समन्वय अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि जिला पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और मार्ग प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रोटोकॉल के अनुरूप चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने, नगर परिषद को अग्निशमन व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा संबंधित विभागों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम की सूचना देने के निर्देश भी जारी किए हैं।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story