अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार, दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ कथित बर्बरता और दमनकारी नीतियों के विरोध में सलूम्बर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में हुई गिरफ्तारियों के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी सलूम्बर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आशीर्वाद गार्डन चौराहे पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानंद मेहता एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आंदोलनरत छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही।

प्रदर्शन के बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तिराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान जगदीश भंडारी, गणेश मेहता, रामलाल मीणा, प्रद्युम्न कोडिया, अब्दुल रऊफ खान, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक मीणा, नगर अध्यक्ष सुनील सेवक, पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, रोहित भट्ट, महेंद्र सिंह बस्सी, फतेहलाल जोशी, गणेश त्रिवेदी, नरेश जैन, नीलेश पुर्बिया, शिवलाल मीणा, गजानंद मेहता, कपिल मेहता, मुकेश चौबीसा, धूलीराम मीणा, धनपाल मीणा, मनोज मीणा, गंगाराम पटेल, वालाराम पटेल, जगदीश पटेल (देवगांव), नाथूलाल पटेल, धन्ना पटेल, पामू मीणा, केशुलाल, गौतमलाल, कन्हैयालाल, भैरूलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा से जुड़े आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध दर्ज कराया और छात्र आंदोलन के समर्थन में अपनी मांगों को दोहराया। कार्यक्रम का समापन विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के साथ हुआ।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story