लसाड़िया। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लसाडिया में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से आमजन में जनगणना एवं साइबर सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रार्थना सभा में उप प्रधानाचार्य राकेश बिश्नोई ने विद्यार्थियों को जनगणना से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण सरकारी प्रक्रिया है और इससे संबंधित किसी भी प्रकार की कॉल नहीं आती है। साथ ही उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव को लेकर विशेष जागरूकता संदेश देते हुए विद्यार्थियों को सचेत किया कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी साझा न करें। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी अपील की कि वे यह महत्वपूर्ण संदेश अपने अभिभावकों तक अवश्य पहुंचाएं।

इस अवसर पर ब्लॉक रिसोर्स पर्सन सुरेंद्र सिंह ने रंगोली प्रतियोगिता का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मोहित कुमार रेगर, प्रहलाद मीणा, मणिलाल मीणा सहित समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जनगणना जागरूकता और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को केंद्र में रखकर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध हुआ, बल्कि इसके माध्यम से समाज में भी जागरूकता का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story