जनगणना जागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवलिया एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अग्गड़ में रंगोली प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय जनगणना प्रक्रिया से जोड़ा गया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवलिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य हरि वीरेंद्र ने छात्र-छात्राओं को जनगणना 2027 एवं मकान गणना 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवं फील्ड ट्रेनर चंद्र प्रकाश सुथार ने बताया कि जनगणना एवं मकान गणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने प्रगणकों द्वारा पूछे जाने वाले 34 प्रश्नों की प्रश्नावली की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करने और सभी प्रश्नों के सही उत्तर देने की अपील की।

कार्यक्रम में व्याख्याता तनसुख राम, रूपलाल मीणा, गेमर लाल मीणा, मावा लाल मीणा, मुकेश यादव, बाबूलाल मीणा, गीता मेघवाल, भेरूलाल मीणा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अग्गड़ में कार्यवाहक प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा के सानिध्य में जनगणना से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को रंगोली एवं चार्ट के माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया और महत्व से अवगत कराया गया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर अध्यापक राकेश कुमार दर्जी, मांगीलाल साद, सुभाष चंद्र मीणा, विद्यालय सहायक मेगराज मीणा, भगवती लाल मीणा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन विद्यार्थियों में जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story