लसाडिया। धरियावद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लसाडिया मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शक्ति केंद्र पंचायत बूथों का सघन दौरा कर बूथ अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, शक्ति केंद्र संयोजकों और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय समस्याओं के संबंध में जानकारी जुटाकर अभाव-अभियोग सुने गए, जिन्हें शीघ्र दूर करने का पूर्ण आश्वासन दिया गया। संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सभी पदाधिकारियों ने बूथों का भौतिक सत्यापन किया और जहां नए बूथ निर्मित हुए हैं, वहां अविलंब बूथ समितियों के गठन के कड़े निर्देश दिए गए।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पूर्व प्रधान एवं पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा तथा विधानसभा क्षेत्र धरियावद के प्रवासी प्रभारी भगवान सिंह मेघवाल की गरिमामय उपस्थिति रही। उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह पारेल, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला, लसाडिया उप प्रधान धनराज पटेल, मंडल महामंत्री महावीर जेन, कुण प्रशासक धर्मचंद मीणा, मानपुरिया का गुड़ा से लालू राम, दिलीप कुमार, दिनेश, कालू लाल, नाथूलाल पटेल, पंचायत समिति सदस्य लालू राम मीणा, पूर्व सरपंच टेकण दौलत राम मीणा, जीवाराम इकाई अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष भेरूलाल मीणा भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कुण, मानपुरिया का गुड़ा और टेकण पंचायतों के सभी बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रत्येक बूथ समिति के सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से पूर्ण किया गया। इस कवायद का मुख्य उद्देश्य आगामी राजनैतिक चुनौतियों के दृष्टिगत जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एक प्रभावी तंत्र विकसित करना है। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बूथ स्तर की सक्रियता ही क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और संगठन की विजय का आधार बनेगी।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story