सलूम्बर। जिले के इटाली खेड़ा रोड स्थित अनेकांत सेवा संस्थान द्वारा संचालित अनेकांत टीटी कॉलेज और एवीएस स्कूल में गुरुवार को खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।


श्रद्धांजलि एवं शुभारंभ

आयोजन से पूर्व अनेकांत सेवा संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय कोदर लाल जैन की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर के खेल मैदान में छात्र-छात्राओं की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।


संस्थान की उपलब्धियां और संबोधन

अनेकांत सेवा संस्थान व एस्ट्रो अनेकांत के डायरेक्टर पंडित सुरेंद्र कुमार जैन ने संस्थान के कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि:

"अनेकान्त बीएड कॉलेज जिले का प्रथम निजी महाविद्यालय है जो वर्ष 2008 से क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है।"

साथ ही संस्थान के सामाजिक कल्याण के कार्यों का वर्णन किया। बताया कि, संस्थान में अध्यनरत विभिन्न प्रशिक्षणर्थियों का राजकीय सेवा के चयन में सहभागित रही।


विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं

खेल प्रतियोगिता में वालीबाल, क्रिकेट, रस्सा कसी, लंबी दौड़, सितोलिया सहित अन्य खेलों का आयोजन हुआ।


उपस्थिति एवं प्रबंधन

  • संस्थान पदाधिकारी: अध्यक्ष मंजुला देवी जैन, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन, धर्मेंद्र चौधरी, डॉ प्रिंस जैन, अमित चौधरी।
  • स्टाफ एवं अतिथि: शंकर लाल त्रिवेदी, अमृतलाल रजक, शशांक पुरोहित सहित महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थी एवं स्टॉफ उपस्थित रहे।
  • निर्णायक मंडल: अनीश चौधरी, बबिता चौधरी, अनिल बरबड़।
  • मंच संचालन: भावेश सोमानी।
Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story