सलूम्बर जिले के धरियावद विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक लसाड़िया के विकास हेतु आज राजस्थान वित्त एवं विनियोग विधेयक 2026 पर सदन में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा बजट 2026-27 में महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने जनहितकारी निर्णयों के अंतर्गत लसाड़िया में पाँच प्रमुख ग्रामीण सड़कों के निर्माण की घोषणा की है।

सड़क निर्माण परियोजनाओं का विवरण

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार लसाड़िया में ग्रामीण सड़क निर्माण कार्यों में देवलिया से खजुरी तक 5 किलोमीटर, धोलिया से कुण तक 4 किलोमीटर, सागड़ा बस स्टेण्ड से रावतबौर तक 7 किलोमीटर, बेडास से कादमा तक 3 किलोमीटर तथा आंजणी से आड़ावेला वाया सरवानिया तक 5 किलोमीटर के मार्ग सम्मिलित हैं। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को नई गति मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

"इन जनहितकारी निर्णयों की घोषणा करने पर विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा, प्रधान लीला देवी मीणा, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला, उपप्रधान धनराज पटेल सहित समस्त जनप्रतिनिधियो एवं क्षेत्रवासियो ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित संपूर्ण राज्य सरकार, सांसद मन्नालाल रावत, जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।"

लसाड़िया ब्लॉक की इन पाँच महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण से धरियावद विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की आर्थिक उन्नति के द्वार खुलेंगे।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story