आमेट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मसूंदा भेरू जी आगरिया में युवा मार्बल, ग्रेनाइट एवं फेल्सपार व्यवसायी संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यवसायियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता फतेह लाल माली ने की।

युवा संगम की रूपरेखा बजरंग दास वैष्णव ने रखी। इसके बाद संगम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता गिर्राज श्रीमाली, विभाग संपर्क प्रमुख ने व्यवसायियों से देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने नव व्यवसाय, सामाजिक जिम्मेदारी और पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

गिर्राज श्रीमाली ने कहा कि व्यवसाय केवल आर्थिक उन्नति का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। उन्होंने व्यवसायियों से स्वदेशी भावना, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण तथा परिवार एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी जैसे सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

मुख्य वक्ता के प्रेरणादायी संबोधन से उपस्थित व्यवसायियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम के अंत में फतेह लाल माली ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित व्यवसायियों का आभार व्यक्त करते हुए संगम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story