लालूराम ने जन्मदिन पर 15वीं बार किया रक्तदान, समाज को दी जीवनदान की सीख
लालू राम सिंधल ने 15वीं बार रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया, लोगों से जन्मदिन पर रक्तदान करने की अपील की

केलवा। स्वामी विवेकानंद युवा मंडल, स्वच्छ केलवा, हरित केलवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी लालू राम सिंधल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सिंधल ने 15वीं बार रक्तदान कर मानवीय सेवा की मिसाल कायम की।
लालूराम सिंधल ने सभी नागरिकों से अपील की कि अपने जन्मदिन पर रक्तदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में तीन बार रक्तदान कर सकता है और केवल एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। समाजसेवी लालूराम ने विभिन्न शिविरों के माध्यम से अब तक सैकड़ों यूनिट रक्त संग्रहित कर समाज में रक्तदान की महत्वपूर्ण पहल की है।
रक्तदान कार्यक्रम में समाजसेवी खेमराज पालीवाल, रघुवीर सिंह समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर लालूराम सिंधल ने जीवनदायिनी सेवा का संदेश देते हुए कहा कि रक्तदान न केवल मानवता की सेवा है बल्कि समाज में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक भी है।
यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य और सामाजिक चेतना बढ़ाने में सहायक साबित हुआ, बल्कि स्थानीय लोगों में रक्तदान के प्रति उत्साह और जागरूकता भी बढ़ाई।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
