ब्यावर में आयोजित हो रही 70वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजसमंद जिले के आमेट क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओलना खेड़ा की छात्रा विशाखा कंवर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। विशाखा कंवर ने अंडर-19 के 40 किलो वर्ग में भाग लेकर राज्य स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की।

ग्रामीण अंचल की छात्रा विशाखा कंवर ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता और राजसमंद जिले के साथ ही ओलना खेड़ा विद्यालय का नाम रोशन किया। राजसमंद टीम और ओलना खेड़ा विद्यालय की ओर से ताइक्वांडो खेल में लगातार 3 वर्षों से पदक हासिल किए जा रहे हैं।

खिलाड़ी छात्रा विशाखा कंवर की इस उपलब्धि पर टीम प्रशिक्षक शारीरिक शिक्षक कुलदीप खटीक, अरविंद विश्नोई, कृष्ण कांत बिश्नोई, हीरालाल माली, खुशबू बिश्नोई, सुनीता वैष्णव व पूर्णिमा सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अरविंद विश्नोई और विशाखा कंवर का राज्य स्तर पर पदक हासिल करने का सपना पूरा हुआ। विशाखा कंवर के कांस्य पदक जीतने से आमेट ब्लॉक के ओलना खेड़ा स्कूल में खुशी का माहौल बना हुआ है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story