संस्थान की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर 13 जुलाई को वीर पत्ता की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक और व्याख्यानमाला समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

नगर की प्रतिष्ठित वीरवर पत्ता गौरव संस्थान की गुरुवार रात राजमहल प्रांगण में आयोजित बैठक में रावत जयवर्धन सिंह चुंडावत को सर्वसम्मति से संस्थान का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में वीरपता सर्कल पर स्थापित वीर पत्ता की अश्वारूढ़ कांस्य प्रतिमा की स्थापना की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर 13 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं व्याख्यानमाला की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में 13 जुलाई को आयोजित होने वाले समारोह की रूपरेखा तय करते हुए आमंत्रण, मंच सजावट तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई को प्रातः 9 बजे वीरपता सर्कल पर वीर पत्ता की अश्वारूढ़ कांस्य प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं ध्वज परिवर्तन किया जाएगा। इसके बाद अपराह्न 4 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के हॉल में व्याख्यानमाला का आयोजन होगा।

बैठक में संस्थान के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चुंडावत, ज्ञान सिंह चुंडावत, कोषाध्यक्ष मदन लाल पुरोहित, सचिव मुकेश सिरोया, सुरेश सोनी, जितेंद्र सिंह चुंडावत, चंद्रभानु सिंह चुंडावत, वीरेंद्र सिंह चुंडावत, लाल सिंह चुंडावत, गणपत लाल चौधरी, ओम प्रकाश पालीवाल सहित संस्थान के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

रावत जयवर्धन सिंह चुंडावत के सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत होने के साथ ही संस्थान ने 13 जुलाई को आयोजित होने वाली 11वीं वर्षगांठ एवं व्याख्यानमाला को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story