आमेट। इतिहास पुरुष वीरवर पत्ता की 459वीं पुण्यतिथि पर आज आमेट नगरवासियों द्वारा उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। मेवाड़ के तीसरा साका में अपने प्राणों की बलि देने वाले वीरवर पत्ता का संबंध मेवाड़ के तात्कालिक आमेट ठिकाने से था। आमेट ठिकाना मेवाड़ के सोलह उमराव में शामिल था और इतिहास में इस वीरतापूर्ण बलिदान की एक अमिट पहचान है।

अष्ट धातु की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम

विदित रहे कि वर्ष 2016 में आमेट के तात्कालिक रावत प्रभु प्रकाश चुंडावत द्वारा पत्ता सर्कल पर अष्ट धातु की अश्वारूढ़ प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसी पावन स्थल पर 25 फरवरी को वीरवर पत्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर वीरवर पत्ता गौरव संस्थान के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रतिमा पर प्रातः 9:15 बजे पुष्पांजलि कर नमन किया गया और इसी के साथ वहां भगवा ध्वज का परिवर्तन भी किया गया।

गूंज उठे देशभक्ति के नारे और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरा क्षेत्र "भारत माता व वीरवर पत्ता अमर रहे" के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इस गरिमामय अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष रावत जयवर्धन सिंह आमेट, दिलीप सिंह ज्ञानसिंह जिलोला, संस्थान के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष मदन लाल पुरोहित, सचिव मुकेश सिरोया, सुरेश सोनी, बलवंत सिंह कोशीथल, रमण कंसारा, चंद्र भान सिंह, दलपत सिंह, अर्जुन सिंह, मदन लाल सेन, प्यारे लाल प्रजापत, जगदीश तिवारी, गणपत लाल चौधरी, मांगीलाल रेबारी, बिरजू रेबारी सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इतिहास पुरुष वीरवर पत्ता की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम ने आमेट की गौरवशाली परंपरा को पुनः जीवंत कर दिया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story