वरणिया में आधी रात पैंथर का हमला, नंदी को 50 फीट तक घसीटा; ग्रामीणों में दहशत
वरणिया गांव में आधी रात पैंथर ने नंदी पर हमला कर उसे 50 फीट तक घसीटा। ग्रामीणों के जागने पर पैंथर भाग गया, वन विभाग से कार्रवाई की मांग।

लीकी ग्राम पंचायत के गांव वरणिया में रविवार रात आबादी क्षेत्र में पैंथर के आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रात करीब 12 बजे पैंथर ने गोपीनाथ कालबेलिया के घर के बाहर बैठे नंदी गोवंश पर हमला कर दिया और उसे करीब 50 फीट तक घसीटकर ले गया।
गोवंश के चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले जाग गए और बाहर आए। लोगों की आहट होते ही पैंथर गोवंश को वहीं छोड़कर भाग गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। रात के समय लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना से एक दिन पहले भी क्षेत्र में पैंथर के आने की जानकारी मिली थी। रविवार रात हुई घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और पैंथर को पकड़ने की मांग की है।
ग्रामीण भेरूलाल कालबेलिया, शंकरलाल, सुरेशलाल, पारसलाल, दिनेशकुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र में पैंथर के लगातार आने से लोगों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
