उदयपुर के घड़िया देवरा इलाके में पिंक ऑटो पार्क करने को लेकर एक महिला ऑटो चालक और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अपशब्द और डंडे से हमला

विवाद की शुरुआत तब हुई जब पिंक ऑटो पार्क करने की बात पर दुकानदार ने महिला ऑटो चालक को अपशब्द कहे। इन अपशब्दों को सुनकर महिला ऑटो चालक आक्रोशित हो गई, जिसके बाद दुकानदार ने डंडे से ऑटो चालक पर हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई।

मौके पर बीच-बचाव और वीडियो वायरल

शहर के घड़िया देवरा इलाके में हो रहे इस हंगामे को देख मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव किया और मामले को शांत कराया। इस दौरान एक जागरूक युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story